फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: इस बार नवरात्रों में ही मनी दीपावली, हुआ 25 करोड़ का कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन
नवरात्र शुरू होते ही सजे बाजार, जीएसटी कम होने से भी बाजारों में उमड़े खरीदार
विज्ञापन

फोटो समाचार-

संवाद न्यूज एजेंसी

सहारनपुर। इस बार नवरात्रों में ही दीपावली मन गई है। जीएसटी की दरों में कमी और पितृ पक्ष के संपन्न होने से बाजारों में रौनक है। कारोबारियों की माने तो करीब पहले ही दिन 25 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है। इसमें ऑटोमोबाइल से लेकर सराफा बाजार और कपड़ा कारोबार भी शामिल है।
जीएसटी के दो स्लैब कम होने से खाने पीने से लेकर कार, टीवी, स्कूटी आदि उत्पाद सस्ते हुए हैं। केंद्र सरकार ने उत्पादों पर कम की गई जीएसटी की दरों को 22 सितंबर से लागू करने का फैसला किया था। इसके बाद से ही आमजन को इस तिथि का इंतजार था। शारदीय नवरात्रों की शुरुआत से बाजार में रौनक लौट आई है। कपड़ा मार्केट से लेकर ऑटोमोबाइल सेक्टर में लोगों ने खरीदारी की। सरकार की जीएसटी दर कम करने की घोषणा से कई लोगों ने अपनी खरीदारी को टाल दिया था। नवरात्र के पहले दिन बाजार देर रात तक गुलजार रहे। पितृ पक्ष में बाजार में काफी गिरावट देखने को मिली थी। लोग जरूरत का ही सामान खरीद रहे थे।
विज्ञापन

- बोले कारोबारी

- भगवान मोटर्स के मालिक अजय वर्मा ने बताया कि नवरात्र के पहले अच्छा कारोबार हुआ है। जीएसटी के दाम कम होने कई मॉडल्स के दाम में कमी आई है। त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में आगे और भी अच्छे कारोबार की उम्मीद है।

- सराफा कारोबारी और तनिष्क ज्वैलर्स शोरूम के मालिक आशीष गुप्ता ने बताया कि नवरात्र के पहले दिन अच्छा कारोबार हुआ है। सोने और चांदी के दाम तेज है। इसके बाद भी बाजार में अच्छा रिस्पांस है।

- उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और जिलाध्यक्ष शीतल टंडन ने बताया कि नवरात्र के पहले दिन अच्छा कारोबार हुआ है। जिलेभर में करीब 25 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान है।

- अंबाला रोड स्थित चावला इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम के मालिक बलजीत सिंह चावला ने बताया की टैक्स कम होने से लोगों में खरीदारी को लेकर उत्साह है। सबसे अधिक खरीदारी एलईडी की हो रही है। अन्य कई उत्पाद पर भी टैक्स में कमी हुई है।
विज्ञापन


-

जीएसटी विभाग कर रहा लोगों को जागरूक

सहारनपुर। राज्य कर विभाग सहारनपुर जीएसटी 2.0 का व्यापक प्रचार कर रहा है। विभाग के अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर आमजन और व्यापारियों को नई दरों के संबंध में जानकारी दे रहे हैं। संयुक्त आयुक्त कार्यपालक अमित पाठक ने बताया कि आमजन savingswithgst.in पर जाकर स्वयं भी नए और पुराने कर की तुलना कर सकते हैं। जीएसटी दरों से संबंधित शिकायत के लिए पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें