फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: रैपिड किट के भरोसे डेंगू की जांच, एक और मरीज मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
- मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल को छोड़कर सीएचसी पर एलाइजा की सुविधा नहीं
विज्ञापन


- निजी पैथोलॉजी लैब भी रैपिड किट से ही कर रहे जांच, जिले में डेंगू के मिल चुके 34 मामले
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जिले में डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। मंगलवार को एक और व्यक्ति में डेंगू की पुष्टि होने के बाद संख्या 34 पहुंच गई है। वहीं, सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर डेंगू की जांच रैपिड किट के सहारे है। एलाइजा जांच की सुविधा केवल राजकीय मेडिकल कॉलेज और एसबीडी जिला अस्पताल में है।
स्वास्थ्य विभाग केवल एलाइजा जांच को ही डेंगू की पुष्टि के लिए मान्यता देता है। फिर भी यह जांच सुविधा सिर्फ दो ही जगहों पर सीमित होने के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उनका इलाज शुरुआती किट रिपोर्ट के कयासों पर हो रहा है। जिले में 21 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में से किसी में भी एलाइजा जांच की सुविधा नहीं हैं। यहां किट से टेस्ट के बाद यदि रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो उसकी पुष्टि के लिए मरीज के सैंपल मेडिकल कॉलेज या एसबीडी जिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में भेज दिया जाता है।
विज्ञापन

एलाइजा टेस्ट से पुष्टि होने पर ही मरीजों को अधिकारिक तौर पर डेंगू पीड़ित माना जाता है। हालांकि, इस पुष्टि से पहले ही किट की रिपोर्ट आने पर मरीज का इलाज शुरू कर दिया जाता है। निजी अस्पतालों में भी यहीं स्थिति देखने को मिल रही है। वहीं, मंगलवार को सरसावा निवासी एक व्यक्ति को कई दिन से बुखार आ रहा था। उसकी जांच रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई है। अब जिले में डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर 34 पहुंच गई है।
विज्ञापन

-
वर्जन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों से सैंपल लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज और एसबीडी जिला अस्पताल में एलाइजा जांच कराई जा रही है। डेंगू में एलाइजा जांच ही मान्य है।

- शिवांका गौड़, जिला मलेरिया अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें