फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: डीआईजी साहब से निपटवा देंगे मुकदमा और हड़प लिए 7.50 लाख रुपये

Fri, 02 Jan 2026 12:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने दंपती पर मुकदमा निपटाने के नाम पर 7.50 लाख रुपये हड़पने, बेटे के अपहरण करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि बीच सड़क में मारपीट की गई। पुलिस ने दंपती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मोहल्ला जाफर नवाज निवासी शालिनी सूरी ने तहरीर देकर बताया कि बिन्नी डंग ने डीआईजी साहब से मुकदमा निपटाने का झांसा दिया। इसके एवज में 7.50 लाख रुपये लिए। आरोप है कि पूरी रकम देने के बाद भी विपक्षी ने 2.50 लाख रुपये और मांगे, जिस पर उन्होंने असमर्थता जताई। इसके बाद दबाव बनाते हुए कम से कम 50 हजार रुपये देने की बात कही। पीड़िता का आरोप है कि रुपये देने से इन्कार करने पर विपक्षी उनके बेटे को उठाकर ले गया।
अपनी पत्नी और नौकर के साथ मिलकर बीच सड़क पर उनके साथ मारपीट की गई। इस दौरान उनकी बाइक और मोबाइल भी छीन लिया गया, जिसमें मामले से संबंधित अहम रिकॉर्डिंग मौजूद थी। पीड़िता पूर्व में भी शिकायत कर चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब पुलिस ने बिन्नी डंग और उनकी पत्नी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें