फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज नहीं होगा चक्का जाम, दस जगहों पर होगी पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
आज नहीं होगा चक्का जाम, दस जगहों पर होगी पंचायत
विज्ञापन

सहारनपुर। हाईकमान के निर्देश पर भाकियू ने छह फरवरी ( आज) होने वाले चक्का जाम को स्थगित कर दिया है। अब जिले के दस मुख्य जगहों पर किसान पंचायत का आयोजन कर अधिकारियों को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। भाकियू के इस कदम से प्रशासन ने राहत की सांस ली है।
कृषि कानूनों को वापस लेने और एमएसपी पर फसल खरीद करने की गारंटी को कानूनी जामा पहनाने सहित अन्य मांगों को लेकर चल रहे किसान आंदोलन के तहत छह फरवरी (आज) को जनपद के आठ स्थानों पर चक्का जाम का कार्यक्रम था। इसको सफल बनाने के लिए भाकियू कार्यकर्ता गांव-गांव किसानों से संपर्क कर रहे थे। शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के निर्देश पर चक्का जाम की रणनीति को बदलकर अब उन स्थानों पर किसान पंचायत का आयोजन किया जाएगा। भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार ने बताया कि जिले में दस स्थानों पर चक्का जाम की बजाए किसान पंचायत होंगी। ये पंचायतें पूरी तरह से अनुशासित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
यहां होंगी किसान पंचायत
शनिवार (आज) भाकियू कार्यकर्ता जिले के दस स्थानों पर पंचायत करेंगे। इनमें-शाहजहांपुर (सरसावा) अंबाला मार्ग, मनोहरपुर (बिहारीगढ़) देहरादून मार्ग, नागल मुजफ्फरनगर मार्ग, टिकरौल देवबंद- नानौता मार्ग, गागलहेड़ी भगवानपुर मार्ग, अंबेहटा चांद, बड़गांव- सहारनपुर मार्ग, रामपुर मनिहारान दिल्ली मार्ग, लखनौती गंगोह-करनाल मार्ग, देवबंद, मंगलौर रोड, मिर्जापुर विकासनगर- बेहट मार्ग शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें