फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून हाईवे के लाल पुल पर दो घंटे तक लगा रहा जाम

विज्ञापन
दून हाईवे पर लाल पुल पर लगे जाम में फंसे वाहन - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
छुटमलपुर। होली की छुट्टियों के बाद हाईवे पर उमड़ी वाहनों की भीड़ के चलते दून हाईवे स्थित लाल पुल पर रविवार दोपहर जाम लग गया। करीब दो घंटे तक वाहन जाम में फंसे रहे। पुलिसकर्मियों ने खासी मशक्कत के बाद जाम खुलवाकर वाहनों का आवागमन सुचारू कराया।
विज्ञापन

पूर्वाह्न करीब 11 बजे छुटमलपुर-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोहंड से ऊपर वनवे स्थित लाल पुल पर वाहनों के आमने सामने आ जाने से जाम लग गया। इसके बाद दोनों तरफ वाहनों की कई किमी तक कतारें लग गईं। इस पर बिहारीगढ़ थाने की मोहंड पुलिस चौकी से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने खासी मशक्कत के बाद दोपहर करीब एक बजे वाहनों का आवागमन शुरू कराया। इससे पहले गर्मी में वाहनों में बैठे यात्रियों खासकर बच्चों और बुजुर्गों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। बता दें कि लाल पुल वन वे है। इससे एक बार में केवल एक ही वाहन निकल सकता है। साप्ताहिक अवकाश के दौरान वाहनों की भीड़ सड़क पर पहले निकलने की होड़ लाल पुल पर जाम की वजह बन जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें