फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाकंभरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब

विज्ञापन
शाकंभरी देवी में माता के दर्शनों को लगी श्रद्धालुओं की कतार - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
शाकंभरी (सहारनपुर)। सिद्धपीठ शाकंभरी देवी में शुक्ल पक्ष के गुप्त नवरात्र की तृतीया पर्व पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने लंबी लाइनों में लगकर जगत जननी के दर्शन कि ए। भीड़ को कंट्रोल करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

रविवार की साप्ताहिक छुट्टी होने के कारण भीड़ का आलम यह था कि सिद्धपीठ में चारो ओर चौपहिया वाहनों की लंबी कतार नजर आ रही थी। जबकि बाबा भूरादेव मंदिर से पहले ही पुलिस ने वाहनों को शाकंभरी खोल की तरफ डायवर्ट कर दिया था परंतु उससे पहले ही काफी वाहन सिद्धपीठ परिसर में जा चुके थे। तीन बजे तक भी भीड़ कम नहीं हुई थी। एसडीएम बेहट दीप्ति देव, पुलिस क्षेत्राधिकारी विजयपाल सिंह, कोतवाली प्रभारी अमरदीप लाल ने स्वयं पहुंच कर भीड़ को नियंत्रित करने में अधिनस्थों की मदद की। श्रद्धालुओं ने भारी अव्यवस्थाओं के बीच माता रानी के दर्शन कर मन्नतें मांगी और प्रसाद चढ़ाया। सिद्धपीठ में स्थित शंकराचार्य आश्रम, कमलेश्वर, अग्रवाल धर्मशाला सहित अन्य धर्मशालाओं में भंडारों का भी आयोजन किया गया। इनमें भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

शाकंभरी देवी में माता के दर्शनों को लगी श्रद्धालुओं की कतार- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें