-मेला गुघाल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रंखला में हुआ आयोजन फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। मेला गुघाल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रंखला में शनिवार की रात जनमंच सभागार में देवभूमि उत्तराखंड सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इसमें कलाकारों ने उत्तराखंड की संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम पेश कर वाहवाही लूटी।
उद्घाटन भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत, नगर विधायक राजीव गुंबर, विधायक देवेंद्र निम, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई, पूर्व महानगर अध्यक्ष हेमंत अरोड़ा व राकेश जैन, मेला चेयरमैन नीरज शर्मा, उपसभापति मयंक गर्ग आदि ने किया। उत्तराखंड सांस्कृतिक समूह के कलाकारों ने यो ताली ताला, यो गोरी थाला/यो माथी कानरा, रानी रुप रुमाला गीत पर छोलिया नृत्य किया।
बेडू पाको बारामासा, नरेना कपल पाको चैता मेरी छैला गीतों पर नृत्य कर समा बांधा। इसके अलावा देवभूमि कलामंच के संगीतकार विनोद चौहान व अमित खरे ने जय हो कुमाऊं, जय हो गढ़वाला, दिनेश चौनियाल ने भाना है रंगीली भाना, जरा ठंडू चले दे, जरा मठू चले दे सुनाया। देर रात तक चले कार्यक्रम में दर्शक जुटे रहे। इस मौके पर पार्षद वीरेंद्र उपाध्याय, संदीप रावत आदि रहे।
मनमोहक प्रस्तुति- जनमंच में मेला गुघाल के तहत आयोजित देवभूमि उत्तराखंड सांस्कृतिक संध्या में प्