फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: ट्रकों के खराब होने पर दो घंटे तक दून हाईवे पर रहा जाम

Tue, 03 Jun 2025 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहारीगढ़। दिल्ली -देहरादून नेशनल हाईवे पर शिवालिक की पहाड़ियों में मोहंड से ऊपर डाॅट काली मंदिर के निकट तीव्र मोड़ पर देहरादून की ओर जा रहे दो ट्रक खराब हो गए। इसके कारण मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। दो घंटे बाद जेसीबी से ट्रक हटवा कर आवागमन सुचारु कराया जा सका।
विज्ञापन

सोमवार सुबह 10:30 बजे ट्रकों के खराब होने के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम में फंसे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना पर मोहंड पुलिस चौकी से पुलिसकर्मी जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने घंटे भर की मशक्कत के बाद खराब हुए ट्रकों को हटवाते हुए एक किनारे कराया। दोपहर साढ़े 12 बजे जाकर आवागमन सुचारु हो सका।
दो घंटे तक यात्री वाहनों में फंसे रहे। जाम लगने के कारण बीस मिनट के समय में करीब ढाई घंटे लगे। बता दें, कि दून हाईवे पर आए दिन जाम लग रहा है। दैनिक यात्रियों फैसल मिर्जा, सुबोध कुमार, अभिनव कांबोज, संदीप बंसल आदि ने अत्यधिक ओवरलोड वाहनों के संचालन को बंद कराने की मांग की है। उनका कहना है कि अक्सर ओवरलोड वाहन ही हाईवे पर पलटकर या खराब होकर रास्ते को अवरुद्ध कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें