फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सिद्धपीठ सहित घाड़ की नदियों में आया सैलाब, श्रद्धालुओं को पड़ा रोकना

Sun, 03 Aug 2025 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
सिद्धपीठ में मां के भवन के सामने नदी में आया पानी का तेज सैलाब। श्रोत-श्रद्धालु
विज्ञापन
शाकंभरी/मिर्जापुर। शिवालिक पहाड़ियों में हुई बारिश के बाद सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी नदी में पानी का तेज सैलाब आ गया। इसके चलते सभी श्रद्धालुओं को भूरादेव पर ही रोक दिया गया। हालांकि दिन में बारिश नहीं हुई और धूप खिली रही।
विज्ञापन


शनिवार सुबह सात बजे अचानक से पानी का तेज सैलाब आ गया। बाढ़ राहत चौकी से पानी आने की सूचना के बाद पुलिस ने श्रद्धालुओं एवं दुकानदारों को अलर्ट कर दिया। पुलिसकर्मियों ने सभी श्रद्धालुओं को भूरादेव पर ही रोक दिया गया। कुछ घंटे बाद पानी कम होने के बाद ही श्रद्धालुओं को मां के दर्शनों के लिए भेजा गया। हालांकि भूरादेव पर श्रद्धालुओं की भीड़ कम ही थी।
इसके अलावा मिर्जापुर क्षेत्र की शाहपुर गाड़ा नदी, बादशाही बाग नदी, पाडली नदी, खुवासपुर नदियों में भी पानी का तेज बहाव आया। इसके चलते सुबह के वक्त राहगीरों को घंटों तक नदियों के किनारे पानी उतरने का इंतजार करना पड़ा। पानी कम होने के बाद ही वह अपने गंतव्य को पहुंच सके। क्षेत्र में तड़के एक घंटे के लिए बारिश हुई, लेकिन दिन में मौसम साफ रहा और धूप खिली रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें