सहारनपुर। सांसद इमरान मसूद ने केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी से लोकसभा में कई सवाल पूछे। इसके तहत सांसद ने लिखित में पूछा कि केंद्रीय विद्यालयों में छात्रों के प्रवेश का वीआईपी कोटा है या नहीं।
जिले में नया केंद्रीय विद्यालय खोलने की क्या योजना है। केंद्रीय मंत्री ने जवाब दिया कि अब प्रवेश का वीआईपी कोटा नहीं है।
केंद्रीय राज्यमंत्री ने लिखित में उत्तर दिया कि केंद्रीय विद्यालय संगठन से प्राप्त सूचना जानकारी के अनुसार राज्य सरकार व जिला प्रशासन से सहारनपुर संसदीय क्षेत्र में नया विद्यालय खोलने के लिए कोई प्रस्ताव प्राप्त नहीं हुआ। सांसद कोटे को लेकर पूछे सवाल का जवाब दिया कि पिछले कुछ वर्षों में विवेकाधीन कोटे के कारण क्षमता से अधिक प्रवेश हो गए। इस वजह से प्रवेश प्रक्रिया प्रबंधन जटिल हो गई।
केंद्रीय विद्यालय मुख्य रूप से रक्षा और अर्धसैनिक बलों एवं केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के बच्चों की शैक्षिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए खोले जाते हैं।