फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुशासन के बिना जीवन में नहीं मिलती सफलता

विज्ञापन
बच्चों को बेज लगाते उप निरीक्षक बलबीर तोमर एवं अमित कुमार। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
बेहट/ शाकंभरी (सहारनपुर)। जाटोवाला स्थित सिद्धार्थ माडर्न स्कूल में आयोजित सदन समारोह में छात्र छात्राओं को इंडियन हाउस, अटलांटिक हाउस, पेसेफिक हाउस तथा विजडम हाउस में विभाजित कर पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। तानिया को हेड गर्ल व अंश धीमान हेड ब्वाय नियुक्त किया।
विज्ञापन

शुभारंभ मुख्य अतिथि उपनिरीक्षक अमित कुमार एवं बलबीर सिंह ने दीप जलाकर किया। उन्होंने बच्चों को बताया हमें अपने जीवन में अनुशासन का पालन अनिवार्य रूप से करना चाहिए। अनुशासन के बिना हम अपने जीवन में सफलता प्राप्त नहीं कर सकते। बच्चों को बताया कि नशा आज हमारे समाज को खोखला करता जा रहा है। नशे के प्रति छात्र-छात्रा अपने अभिभावकों को भी जागरूक करें।
इस दौरान अलका को इंडियन हाउस, नमिता को अटलांटिक हाउस, सृष्टि को पेसेफिक हाउस तथा वृंदा को विजडम हाउस का कप्तान बनाया। ब्लाक साढ़ौली कदीम प्रमुख चौ विश्वास कुमार ने नियुक्त किए पदाधिकारियों को बैज लगाकर सम्मानित किया। संचालन आयुष कुमार एवं मोहित कुमार ने संयुक्त रूप से किया। ग्राम प्रधान सतीश कुमार, विद्यालय संस्थापक शोभाराम धीमान, सरवट जमाल, आकाश बंसल, शीतल, रीना, हिमांशी, प्रधानाचार्य निरुपमा धीमान, प्रबंधक बृजमोहन धीमान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें