सहारनपुर। एक तरफ योगी आदित्यनाथ सरकार थानों पर आने वाले फरियादियों की समस्या का तत्काल प्रभाव से समाधान कराने के प्रति गंभीर है, लेकिन ऐसे भी कई मामले सामने आए हैं, जब थानों और पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। इंसाफ की खातिर पीड़ितों ने अदालत का सहारा लिया।
- केस-1 : गंगोह निवासी बुजुर्ग महिला संतोष की रिश्तेदारों ने जमीन कब्जा ली। इस मामले में पीड़िता ने कोतवाली गंगोह में तहरीर दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस उच्चाधिकारियों से शिकायत करने बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। पीड़िता ने अदालत के माध्यम से 16 आरोपियों के खिलाफ वाद दायर किया।
- केस-2 : माधवनगर निवासी ज्योति खुराना से कुछ लोगों ने झूठे के केस फंसाने की धमकी देकर पांच लाख रुपये की मांग की। पीड़िता ने मामले की शिकायत कोतवाली नगर सहित पुलिस अधिकारियों से की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़िता ने अब अदालत के माध्यम से रिपोर्ट दर्ज कराई है।
- केस-3 : तोता चौक निवासी मनोज कुमार जैन से गुरुद्वारा रोड निवासी एक युवती ने उधार पैसे लिए। मनोज कुमार फाइनेंस का कार्य भी करते हैं। कोर्ट रोड पर उनका कार्यालय है। पीड़ित ने कोतवाली सदर बाजार में तहरीर दी, लेकिन कार्रवाई न होने पर विशेष न्यायाधीश की अदालत में मुकदमा दर्ज कराया। आरोपी युवती के कई बार वारंट हो चुके हैं, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।