फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर के 30 हजार से अधिक घरों में पेयजल कनेक्शन नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
-अमृत योजना के तहत हुए कार्यों के बावजूद हर घर तक नहीं पहुंच सका है पानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी होने के बावजूद नगर निगम के 30 हजार से अधिक घरों में अभी तक पानी के कनेक्शन नहीं हैं। ऐसे में हजारों परिवार हैंडपंप से पानी खींचने को मजबूर हैं। अनेक लोगों ने मजबूरन अपने सबमर्सिबल लगाए हुए हैं।
शहरी क्षेत्र में मकानों की संख्या डेढ़ लाख से अधिक पहुंच चुकी है, मगर नगर निगम के रिकॉर्ड में अभी तक एक लाख 39 हजार घर दर्ज हैं, लेकिन नगर निगम इनमें से करीब एक लाख 10 हजार घरों में ही पानी की आपूर्ति कर पा रहा है। यह स्थिति तब है, जबकि पेयजल के लिए अमृत योजना जैसी अनेक योजनाएं चल रही हैं। दो वर्ष पहले नगर निगम ने अमृत योजना के तहत शहर के करीब 20 हजार घरों में नए कनेक्शन देने की बात कही थी। यह परियोजना भी अभी तक लटकी हुई है। नगर निगम द्वारा 30 हजार से अधिक घरों में पेयजल नहीं पहुंचा पाने की वजह से आज भी संबंधित लोगों के पेयजल आपूर्ति का जरिया हैंडपंप ही हैं। इनमें से करीब दो फीसदी लोगों ने अपने सबमर्सिबल लगवाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
निगम के संसाधनों की स्थिति
ओवरहेड टैंक-----------14
बड़े नलकूप-------------102
छोटे नलकूप------------60
------
पेयजल कनेक्शन से बचे हुए करीब 20 फीसदी घरों तक पानी पहुंचाने के लिए जल निगम अमृज योजना के तहत पाइपलाइन डाल रहा है। ओवरहेड टैंक भी बनाए जा चुके हैं। अमृत योजना के तहत दो चरण पूर्ण हो चुके हैं। तीसरे चरण के लिए पैसा जारी होने वाला है। संभवत: अगले छह माह में शत प्रतिशत घरों में पेयजल आपूर्ति होगी।
मनोज सिंह, महाप्रबंधक, जलकल, नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें