फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नियमित ट्रेनों में कंफर्म टिकट के लिए मची मारामारी

विज्ञापन
सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते यात्री
विज्ञापन
सहारनपुर। होली पर घर जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। होली विशेष ट्रेनों का किराया अधिक होने के चलते जहां सीट खाली हैं तो वहीं नियमित ट्रेनों में यात्रियों को सीट के लिए मारामारी मची है।
विज्ञापन

रेलवे ने होली के त्योहार को देखते हुए आठ विशेष ट्रेनों की घोषणा की है। इन विशेष ट्रेनों का किराया नियमित ट्रेनों की अपेक्षा अधिक है। ऐसे में यात्री इन ट्रेनों में आरक्षण नहीं करा रहे हैं। चंडीगढ़ से गोरखपुर के बीच संचालित होने वाली ट्रेन स्लीपर क्लास में शनिवार शाम तक 20 सीटें खाली रहीं। इसी तरह थर्ड एसी में 177, सेकेंड एसी में 87 सीट खाली है। इसी तरह वापसी में भी इस ट्रेन में सीट खाली है। अन्य होली विशेष ट्रेनों में भी कमोवेश यही स्थिति है। आगामी दिनों में त्योहार को देखते हुए इन ट्रेनों में भी सीटों को लेकर मारामारी मच सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें