फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 45 दिन में पेंशन देने की है योजना, लग रहे तीन-तीन माह

Wed, 15 Nov 2023 11:23 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद वृद्धा, विधवा और दिव्यांग पेंशन 45 दिन के अंदर पात्र व्यक्ति को मिलने का प्रावधान है, लेकिन बड़ी संख्या में फार्म तहसीलों में अटके पड़े हैं, जिन पर रिपोर्ट नहीं लगी है, ऐसे में 45 दिन की जगह तीन-तीन माह पेंशन मिलने में लग रहे हैं।
विज्ञापन

दरअसल, शासन ने वृद्धा, विधवा और दिव्यांग पेंशन योजना पात्र के खाते में पहुंचाने के लिए पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी थी। इसके तहत ऑनलाइन आवेदन करने के बाद 45 दिन के अंदर सभी जांच पूरी कर पात्र व्यक्ति के खाते में पेंशन पहुंचाने का प्रावधान किया गया था। पात्र द्वारा फार्म भरने के बाद 15-15 दिनों में फार्म संबंधित विभागों के पास ऑनलाइन पोर्टल पर ट्रांसफर होता है, जिस पर 15 दिन में संबंधित विभाग को रिपोर्ट लगानी होती है, लेकिन जनपद की तहसीलों में समय से रिपोर्ट नहीं लग पा रही है। इस वजह से 45 दिन की जगह पेंशन मिलने में तीन-तीन माह लग रहे हैं। ऐसे में पात्रों को दिक्कत उठानी पड़ रही है। वहीं, सूत्र बताते हैं कि करीब 1500 फार्म तहसीलों में अटके पड़े हैं।
खानआलमपुरा निवासी यूसुफ खान ने तीन माह पूर्व वृद्धा पेंशन के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था, लेकिन उन्हें अभी तक पेंशन नहीं मिली।
शारदानगर निवासी रामजी लाल ने भी वृद्धा पेंशन के लिए दो माह पूर्व आवेदन किया था। उनके फार्म भी तहसील से रिपोर्ट नहीं लगी।
गागलहेड़ी निवासी इमराना ने विधवा पेंशन योजना के तहत ढाई माह पूर्व ऑनलाइन फार्म भरा था, लेकिन उसके खाते भी पेंशन नहीं आई है।
ऑनलाइन पेंशन के फार्म पर विभागों द्वारा समय से रिपोर्ट लगाई जा रही है। किसी भी पात्र व्यक्ति को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। तहसीलों में अटके फार्म पर भी संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर समय जांच कराकर रिपोर्ट लगवाई जाएगी।-सुमित महाजन, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें