संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद। श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष पंडित सतेंद्र शर्मा ने कहा कि कोहरे में सड़क हादसे रोकने के लिए हाईवे पर सफेद पट्टी और रिफलेक्टर लगाया जाना बेहद जरुरी है।
शनिवार को जारी बयान में कहा कि पंडित सतेंद्र शर्मा ने कहा है कि सर्दी के मौसम में कोहरे के कारण सड़क हादसों में बढ़ोतरी होती है। इन्हें रोकने के लिए हाईवे पर सफेद पट्टी और रिफलेक्टर का लगाया जाना बेहद जरुरी है। पंडित सतेंद्र शर्मा ने अफसोस जताते हुए कहा कि हाईवे निर्माण कंपनी ने मार्ग के निर्माण में लापरवाही बरती हुई है, जिस कारण सड़क पर आम दिनों में भी लगातार हादसे होते हैं। इसलिए उच्चाधिकारियों को चाहिए कि वे इस ओर ध्यान देकर जनहित में हादसों को रोकने के लिए सड़क पर सफेद पट्टी बनाने, जगह जगह रिफलेक्टर लगाने और पथप्रकाश व्यवस्था कराए जाने की मांग की है।