फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: यहां शस्त्र नहीं, केवल लाइसेंस के हैं शौकीन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले में लाइसेंस बनवाने के बाद भी 409 लाइसेंसधारियों ने शस्त्र ही नहीं खरीदा। ऐसे लाइसेंसधारियों को जिला प्रशासन की तरफ से 15 दिन का समय दिया गया है, जिसके बाद लाइसेंस निरस्त की कार्रवाई हो सकती है। इसमें अधिकतर सरकारी अधिकारी और कर्मचारी है।
विज्ञापन

दरअसल, जिले में करीब 16 हजार शस्त्र लाइसेंस है। इसमें 409 शस्त्र लाइसेंस ऐसे हैं, जिन्होंने तीन साल से अधिक समय होने के बाद भी अपने लाइसेंस पर शस्त्र दर्ज नहीं कराया है। इसके अलावा लाइसेंस का नवीनीकरण भी नहीं कराया गया। इसमें अधिकतर सरकारी अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं, जिन्होंने सहारनपुर में तैनाती के समय यहां से लाइसेंस स्वीकृत करा लिए। फिलहाल न तो वह सहारनपुर में तैनात हैं और न ही उनका वर्तमान पता उपलब्ध है।
आयुध नियमावली के अनुसार लाइसेंस जारी होने के बाद तीन वर्ष की अवधि गुजरने के बाद भी शस्त्र नहीं खरीदने पर या लंबे समय से नवीनीकरण नहीं कराने पर लाइसेंस निरस्त किया जा सकता है, जिन 409 शस्त्र लाइसेंसों पर शस्त्र नहीं खरीदे गए उनकी सूची कलक्ट्रेट में लगा दी गई है। जिन्हें चेताया गया है कि 15 दिनों के अंदर आयुध अनुभाग में उपस्थित होकर अपने शस्त्र लाइसेंस संबंधी सभी प्रविष्टियों को पूरा करा लें। ऐसा नहीं होने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें