फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: देश संविधान से ही चलेगा किसी की मनमानी से नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कैराना सांसद इकरा हसन ने कहा कि देश संविधान से ही चलेगा, किसी की मनमानी से नहीं। उन्होंने कहा कि हमारा देश डायवर्सिटी के लिए जाना जाता है इसलिए यूसीसी को लेकर पहले चर्चा हो फिर इस पर कोई नियम लागू होना चाहिए।
विज्ञापन

मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंची कैराना सांसद ने पत्रकारों के उत्तराखंड में यूसीसी लागू करने को लेकर पूछे गए एक सवाल पर कहा कि हमारा देश डायवर्सिटी के लिए जाना जाता है। पार्टी का मानना है कि पहले इस पर सभी समाजों को विश्वास में लेकर चर्चा हो, उसके बाद उसे लागू किया जाता। इसमें देश की अनुसूचित जनजातियों सहित अन्य समाजों की भावनाओं को ख्याल रखा जाए। संयुक्त संसदीय समिति की बैठक में वक्फ संशोधन बिल के पास होने को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अभी इसे पढ़ा नहीं है।
राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह के बयान कि देश संविधान से चलेगा, शरिया कानून से नहीं, पर पूछे गए सवाल के जवाब में सांसद ने कहा कि देश संविधान से चलेगा उनकी मनमानी से भी नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि यह बिल अभी पास नहीं हुआ है। यह बिल दोबारा संसद में पेश होगा इसके बाद ही इस पर प्रतिक्रिया दी जाएगी।
विज्ञापन

बजट को लेकर पूछे गए एक सवाल पर उन्होंने कहा कि उम्मीद तो कम ही है, क्योंकि सरकार सिर्फ गरीबों का पेट काटने का काम कर रही है, अमीरों के लिए बहुत सारी चीजें दी जाती हैं। किसानों के लिए अभी तक गन्ना मूल्य घोषित नहीं किया है। सरकार कभी भी उम्मीद पर खरी नहीं उतरी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें