फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मंडल में 19 लाख 37,469 संभावित डुप्लीकेट मतदाता

Sat, 24 Jan 2026 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से एक और संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची जारी की है। इसके अनुसार, मंडल के तीनों जिलों में 19 लाख 37,469 संभावित डुप्लीकेट मतदाता है। सबसे अधिक संभावित डुप्लीकेट मतदाता सहारनपुर जिले में है, जिनकी संख्या 9 लाख 26,462 है। इसमें ऐसे मतदाता है, जिनके नाम और पिता के नाम मेल खाते हैं।
विज्ञापन

दरअसल, राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से एक सूची कुछ माह पहले जिलों भेजी गई थी। उस सूची में जिले की सभी 11 ब्लॉक और 884 ग्राम पंचायत में संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं की संख्या 4,45,857 थी। नगर निकाय निर्वाचन कार्यालय की तरफ से उस सूची में शामिल मतदाताओं का सत्यापन किया गया। इसमें 3,71,203 मतदाता सही पाए गए, जबकि 74,654 मतदाताओं का नाम सूची से हटाया गया था। यह ऐसे मतदाता थे या तो इनकी मृत्यु हो चुकी है या फिर कहीं शिफ्ट हो चुके हैं। सभी के अलग-अलग कारण थे। पहली सूची का सत्यापन होने के बाद अब आयोग की तरफ से मंडल की दूसरी सूची जारी की गई है। इस सूची में सहारनपुर जिले में 9 लाख 37,469 संभावित डुप्लीकेट मतदाता है।
दूसरे स्थान पर मुजफ्फरनगर में 7 लाख 23,180 और शामली में 2 लाख 87,827 संभावित डुप्लीकेट मतदाता है। ऐसे में अब इन मतदाताओं का भी सत्यापन शुरू कर दिया गया है। हालांकि इस सूची में सभी ऐसे मतदाता हैं, जिनके नाम और पिता के नाम का मिलान हो रहा है। उन सभी को संभावित डुप्लीकेट मतदाता माना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें