फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर बढ़ा सर्दी का सितम, पारा 4.5 डिग्री सेल्सियस रहा

विज्ञापन
सहारनपुर में शनिवार की सुबह कोहरे और सर्दी में अपने गंतव्य को जाते राहगीर। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। सर्दी फिर से बढ़ रही है। जो न्यूनतम तापमान बीते एक सप्ताह से आठ से नौ डिग्री सेल्सियस चल रहा था, वह शनिवार केे फिर से 4.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। इसकी वजह से मौसम में ठिठुरन बढ़ी रही। हालांकि दोपहर दो बजे के बाद कोहरा छटा और धूप निकल आई। करीब दो घंटे की धूप ने लोगों को सर्दी से राहत दिलाने का काम किया।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह छह बजे तक हल्का कोहरा था, लेकिन दस बजे तक यह कोहरा बढ़ता चला गया। जिसकी वजह से देहात क्षेत्र में विजिबिलिटी 60 से 70 मीटर तक रही। इसके बाद कोहरा आसमान में चढ़ जाने की वजह से धूप नहीं निकल सकी। दोपहर दो बजे तक धूप नहीं निकलने और हवा चलने से मौसम में ठंडक बढ़ी रही। लोग दिन में अलाव सेकते नजर आए। शहरी क्षेत्र में दोपहर करीब दो बजे और देहात में अपराह्न करीब तीन बजे धूप निकल आई। कोहरा पूरी तरह छट जाने की वजह से धूप अच्छी थी, जिसने लोगों को कुछ हद तक सर्दी से राहत दिलाने का काम किया। शाम चार बजे के बाद मौसम में फिर से सर्दी का असर बढ़ता चला गया। न्यूनतम तापमान 4.5 और अधिकतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा। अगले दो से तीन दिन मौसम में कोहरा आने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें