फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना नदी की 243 हेक्टेयर भूमि कब्जा मुक्त कराई

विज्ञापन
नकुड में 243 हैक्टेयर सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराते अधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नकुड़ हिमांशु नागपाल के निर्देश पर राजस्व एवं चकबंदी विभाग की टीम ने मिशन मुक्ति अभियान के तहत 243 हेक्टेयर (3645 बीघा) भूमि को कब्जा मुक्त कराया है। यह भूमि राजस्व अभिलेखों में यमुना नदी की दर्ज है। साथ ही कब्जा करने वाले भूमाफिया के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में कार्रवाई कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अवैध कब्जा की गई भूमि पर खड़ी गन्ने की फसल की नीलामी भी की।
विज्ञापन

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु नागपाल ने बताया कि तहसील नकुड के ग्राम ढिक्का कलां में सरकारी भूमि पर कब्जे की शिकायतें प्राप्त हो रही थी। जांच कराए जाने पर कब्जे की शिकायत सही पाई गई। उन्होंने बताया कि सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराने को लेकर पिछले लगभग एक माह से राजस्व टीम द्वारा पूरे ग्राम के खसरा नंबरों का यमुना नदी के नंबरों से मिलान करते हुए सर्वेक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि यमुना नदी में किए गए अवैध अतिक्रमण से यमुना के बाढ़ क्षेत्र में काफी हानि पहुंचती थी। बुधवार को न सिर्फ सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त किया गया बल्कि भूमाफिया द्वारा बोई गई गन्ने की फसल की नीलामी से शासन को लाखों रुपये की प्राप्ति हुई है। उन्होंने कहा कि भूमाफियाओं के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें