फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: शादी से पहले ही युवती के बारे में ससुरालियों को भड़काया, टूटा रिश्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
नागल। किसी व्यक्ति ने युवती के होने वाले ससुरालियाें को फोन कर युवती बारे में आपत्तिजनक बातें बताते हुए रिश्ता तोड़ने की बात कही। इसके बाद लड़के पक्ष ने शादी से इन्कार कर दिया है।
विज्ञापन

थाना बेहट के गांव पुजनेकी निवासी युवक ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन का रिश्ता नागल क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ तय हुआ था। 15 दिन बाद अंगूठी पहनाने की रस्म होनी थी। आरोप है कि लड़के के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से फोन गया। फोन करने वाले ने अपना नाम रोहित बताते हुए युवती के किसी अन्य युवक के संपर्क में होने की बात कही। साथ ही धमकी दी कि शादी के बाद वह उसे छोड़ देगी, इसलिए रिश्ता खत्म कर लें। अन्यथा अंजाम बुरा होगा। पीड़ित के अनुसार, फोन पर हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग उनके पास है। आरोप है कि घटना के बाद लड़के पक्ष के लोग शादी से इन्कार कर रहे हैं। इससे परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच रही है और परिजन मानसिक तनाव में हैं। सीओ देवबंद अमित सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें