फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर बदलेगा मौसम, बढ़ेगी ठिठुरन

विज्ञापन
सहारनपुर में हुई बूंदाबांदी और कोहरे के बीच अपने वाहनो की लाइट जलाकर जाते वाहन चालक - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। शहर से देहात तक बुधवार को मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम के जानकारों का कहना है कि बारिश के साथ ही सर्द हवा के कारण ठिठुरन बढ़ सकती है।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह घना कोहरा रहा और दोपहर में धूप और बादलों की आवाजाही रही। लेकिन शाम होने तक बूंदाबांदी के साथ सर्द हवाओं के असर दिखना शुरू हो गया। शहर का न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा जबकि अधिकतम 14 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह हवा की गति 17 किलोमीटर प्रति घंटे की रही। शाम को बूंदाबांदी के बीच हवा की गति 22 किलोमीटर प्रति घंटे की रही।
मौसम वैधशाला के प्रभारी उमेश कुमार का कहना है कि बुधवार को मौसम अधिक ठंडा होने की संभावना है। बारिश भी हो सकती है। इसलिए पिछले तीन दिन के मुकाबले मौसम का मिजाज अब बिल्कुल बदलता हुआ नजर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें