सहारनपुर। सुबह दस बजे तक धूप निकलने के बाद मौसम ने अचानक पलटी मारी और बूंदाबांदी शुरू हो गई। गंगोह सहित कई क्षेत्रों में हल्की ओलावृष्टि भी हुई, जबकि बाकी जगहों पर बूंदाबांदी रही। इसके साथ ही शीतलहर चलने से मौसम फिर से ठंडा हो गया।
जनपद में 23 जनवरी को बारिश हुई थी, लेकिन अगले ही दिन मौसम खुल गया था। मौसम विभाग ने 27 जनवरी को फिर से बारिश होने का अनुमान था, लेकिन 26 जनवरी तक मौसम साफ था। 27 जनवरी की सुबह हल्के बादल जरूर थे, लेकिन सुबह करीब आठ बजे धूप निकल आई। दस बजे तक अच्छी धूप थी, लेकिन उसके बाद अचानक काली घटाएं छाना शुरू हुई। दोपहर 12 बजे तक पूरी तरह बादल छा गए और बूंदाबांदी शुरू हो गई। इसके बाद शहरी क्षेत्र में दिनभर रुक रुककर बेहद हल्की बूंदाबांदी होती रही। उधर, गंगोह क्षेत्र में ओलावृष्टि भी हुई है। बूंदाबांदी के साथ शीतलहर चलने से मौसम फिर से ठंडा हो गया। न्यूनतम तापमान 07 और अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे यानी बुधवार को भी बूंदाबांदी जारी रहने का अनुमान जताया है।
बीते सात दिन का तापमान
तिथि-न्यूनतम-अधिकतम
27 जनवरी-0715
26 जनवरी-0616
25 जनवरी-6.517
24 जनवरी-0616
23 जनवरी-0609
22 जनवरी-1025
21 जनवरी-1325