नकुड़ रोड स्थित एक शिक्षण संस्थान में शनिवार रात में रुकी भाजपा की परिवर्तन यात्रा हरियाणा के मुख्यमंत्री की अगुवाई में रविवार को पुन: निकल पड़ी। रविवार की देर शाम नानौता में सभा के बाद रथ यात्रा शामली के लिए रवाना हो गई। इस मौके पर केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान के नकुड़ तथा सहारनपुर नगर विधायक एवं अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।
रविवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर तथा केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान परिवर्तन रथ पर सवार हुए तथा यात्रा रविवार को शामली की ओर प्रस्थान कर गई। केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान ने कहा कि उत्तर प्रदेश के हालात बहुत खराब हैं।
बिजली है नहीं, भ्रष्टाचार का बोलबाला है। सड़कों की हालत ऐसी है कि बनने से पहले टूटने लगती है, थाने बिक रहे हैं, दलालों के बिना कोई काम नहीं हो रहा है। इस दौरान विधायक धर्मसिंह सैनी, राजीव गुंबर, बिजेंद्र कश्यप, भाजपा नेता अनुराग राणा, बीडीसी सन्नी राणा, पूर्व प्रमुख कृष्ण पुंडीर, भाजयुमो प्रभारी अजीत राणा, मानवीर पुंडीर, प्रीतम सिंह गुर्जर, कंवरपाल सिंह, पवन सिंह राठौर, राजपाल फंदपुरी, शशीबाला पुंडीर, पद्म सिंह ढायकी, जसवंत सैनी, अशोक बुढेडा, संदीप सैनी, महावीर गुप्ता, सुशील काम्बोज, अनुज राठी, जसरथ राणा, अनुज शर्मा, अजय गुर्जर, रवि पुंडीर, श्यामपाल चौधरी, रूचिन चौधरी, नवाब सिंह, योगेंद्र चौधरी, रविंद्र कोरी, संदीप सैनी, रवि शर्मा, केके गुंबर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
व्यापारी नेता राजीव नामदेव, दर्शनलाल, सतीश चावला, ओमा चावला, अशोक तागरा, भगत राम, किशन लाल, सुंदरलाल, शिवकुमार राणा, दिनेश पुंडीर, ईश्वर सिंह, मेघराज राणा, डा. एनसी शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, प्रमोद कालरा, विवेक नामदेव, डिम्पल चौधरी, प्रदीप सभासद, अजय सैनी आदि मौजूद रहे।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप, पूर्व जिलाध्यक्ष सरसावा से नकुड़ की ओर प्रस्थान कर रही यात्रा का रास्ते में पड़ने वाले गांवों अहमदपुर, अगवानहेड़ा, गदरहेड़ी, कादरगढ़, शेखपुरा, सांपला, साल्हापुर आदि में स्वागत किया गया।