फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: शेड्यूल बदलने के चक्कर में बढ़ा वंदे भारत का इंतजार

Wed, 12 Nov 2025 01:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। शेड्यूल बदलने के चक्कर में वंदे भारत का इंतजार बढ़ गया है। सहारनपुर से लखनऊ के बीच चलने वाली वंदे भारत का अभी तक नया शेड्यूल जारी नहीं हुआ है। यह ट्रेन आठ घंटे में 534 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। अन्य ट्रेनें नौ से साढ़े नौ घंटे का समय लेती हैं।
विज्ञापन

आठ नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का वर्चुअल उद्घाटन किया था। सहारनपुर से चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव रुड़की, नजीबाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर होगा। उद्घाटन के बाद ट्रेन शुरू होनी थी, लेकिन नए शेड्यूल के चलते अभी शुरू नहीं हो पाई है। यात्रियों का इंतजार बढ़ता जा रहा है। शेड्यूल जारी होने के बाद किराया सूची आएगी। वंदे भारत आठ घंटे में लखनऊ पहुंचेगी। 534 किलोमीटर की दूरी तय करेंगी।
जम्मूतवी-वाराणसी बेगमपुरा एक्सप्रेस सहारनपुर से लखनऊ नौ घंटे, चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस साढ़े नौ घंटे और हिमगिरी एक्सप्रेस साढ़े आठ घंटे में लखनऊ पहुंचाती है। यह तीनों ट्रेनें शाहजहांपुर से सीधे लखनऊ जाती है, जबकि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शाहजहांपुर से सीतापुर होते हुए लखनऊ पहुंचेगी। लंबा रूट होने के बावजूद वंदे भारत आठ घंटे में लखनऊ पहुंचा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें