फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: एसआइआर में लापरवाही बरतने वाले 23 बीएलओ पर होगी एफआईआर

Wed, 12 Nov 2025 01:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले में एसआईआर(विशेष गहन पुनरीक्षण) अभियान चल रहा है। एसआईआर में लापरवाही बरतने पर 23 बीएलओ के खिलाफ एफआईआर होगी। इसके लिए संबंधित थानों में तहरीर दी गई है। जिले में 2718 बीएलओ इस कार्य में लगे हैं।
विज्ञापन


लापरवाही बरतने पर नकुड़ कोतवाली में 14, सरसावा में चार, रामपुर मनिहारान में तीन और चिलकाना थाने में दो बीएलओ के खिलाफ तहरीर दी गई है। इसके साथ ही विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। इसके अलावा खेड़ा अफगान व गांव सांपला बेगमपुर में भी बीएलओ द्वारा कार्य में लापरवाही की शिकायत मिली है। प्रशासन की ओर से इनकी भी जांच कराई जा रही है। शिकायत सही पाए जाने पर इनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा जाएगी। जिले की सातों विधानसभाओं में कुल 26.41 लाख मतदाता है। वर्ष 2003 से अभी तक करीब साढ़े आठ लाख मतदाता बढ़े हैं।
एसआईआर अभियान के तहत गणना प्रपत्रों का वितरण और भरे हुए प्रपत्रों को मतदाताओं से प्राप्त किया जा रहा है। यह कार्य चार नवंबर से शुरू हुआ है, जो चार दिसंबर तक चलेगा। इसके बाद विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन नौ दिसंबर को होगा। इस पर दावे और आपत्तियां नौ से आठ जनवरी 2026 तक दर्ज कराई जा सकेंगी। इन आपत्तियों पर सुनवाई और उनका निस्तारण नौ दिसंबर से 31 जनवरी 2026 तक किया जा सकेगा। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन सात फरवरी को किया जाएगा। एसआईआर अभियान में किसी तरह की त्रुटि न हो, इसके लिए जिलाधिकारी ने सभी संबंधित कर्मियों और अधिकारियों को प्रशिक्षण भी दिया है।
विज्ञापन

एसआईआर अभियान चल रहा है। कार्य में लापरवाही बरतने पर 23 बीएलओ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। अन्य जहां भी लापरवाही सामने आ रही है, वहां भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभियान में लगे अधिकारी और कर्मी अपने दायित्वों का ईमानदारी से पालन करें।
विज्ञापन

- जिला निर्वाचन अधिकारी, मनीष बंसल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें