फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: स्थायी बस स्टैंड के लिए इंतजार हुआ लंबा, निर्माण शुरू नहीं

Fri, 20 Jun 2025 12:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। स्थायी बस स्टैंड के लिए इंतजार लंबा होता जा रहा है। जमीन खरीदने के बाद निर्माण की प्रक्रिया अभी तक शुरू नहीं हो पाई है। ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्थायी बस स्टैंड पर यात्रियों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन




परिवहन निगम ने आवास विकास की जमीन को स्थायी बस स्टैंड के लिए खरीदा है। बस निर्माण के लिए मई माह के प्रथम सप्ताह में टीम भी निरीक्षण कर चुकी है। निगम ने भराव और आदि निर्माण कार्य के लिए 38 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा है। शासन को कार्यदायी संस्था नामित करनी है।
कार्यदायी संस्था के नामित होने के बाद ही स्थायी बस स्टैंड का निर्माण कार्य शुरू हो सकेगा। वर्तमान में महानगर में तीन स्थानों रेलवे रोड, मानकमऊ और कांशीराम काॅलोनी स्थित बस स्टैंड से बसों का संचालन होता है। उधर, गंगोह में बनने वाले स्थायी बस स्टैंड के लिए कार्यदायी संस्था को नामित किया गया है।
विज्ञापन

उम्मीद है कि जल्द ही गंगोह में स्थायी बस स्टैंड का निर्माण शुरू हो जाएगा। महानगर में बनने वाला बस स्टैंड पीपीपी मॉडल पर बनाया जाना है। क्षेत्रीय प्रबंधक योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कार्यदायी संस्था के नामित होते ही बस स्टैंड का निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें