फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता का गांव में विरोध, कार से पार्टी का झंडा उतरवाने पर अड़े ग्रामीण, ये रही बड़ी वजह

Thu, 11 Mar 2021 12:21 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
भाजपा नेता का गांव में विरोध। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जनपद के एक गांव में भाजपा नेता को विरोध का सामना करना पड़ा। गंगोह क्षेत्र के गांव बीनपुर में पहुंचे भाजपा नेता को कार पर पार्टी का झंडा लगा होने के कारण विरोध का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


भाजपा नेता नक्षत्र पाल सिंह जिला पंचायत सदस्य भी हैं। वह बुधवार को बीनपुर गांव में ग्रामीणों से मुलाकात करने पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने कार पर लगे भाजपा के झंडे को देखकर एतराज जताया और झंडा उतारने की मांग करने लगे। भाजपा नेताओं ने ग्रामीणों को समझाने का काफी प्रयास किया। लेकिन वे नहीं माने। 

यह भी पढ़ें: तस्वीरें: गमगीन माहौल में दरोगा का अंतिम संस्कार, गांव में पसरा मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने साफ कहा कि कभी गांव में भाजपा का झंडा लगाकर मत आना। इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में भाजपा नेता ग्रामीणों को समझाते नजर आ रहे हैं। वहीं ग्रामीण कृषि काननों को लेकर नाराज दिख रहे हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें