फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमेला क्षेत्र में होगी तालाब की खोदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कमेला क्षेत्र में नगर निगम द्वारा कचरे से पाटे गए तालाब की पुन: खोदाई कराई जाएगी, साथ ही तालाब के चारो ओर पार्क तैयार किया जाएगा, जिसमें हरियाली के लिए अलग-अलग प्रजाति के 20 हजार पौधे रोपे जाएंगे। नगर निगम ने इसकी कार्ययोजना तैयार कर ली है। कार्य जल्द ही शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन

शहर के वार्ड 66 में कमेला कॉलोनी से गांव कोलागढ़ को जाने वाले मार्ग पर 17 बीघा का तालाब हुआ करता था। करीब तीन वर्ष पहले नगर निगम ने तालाब की भूमि पर हजारों टन कचरा डालकर तालाब का अस्तित्व खत्म कर दिया था। वर्तमान में भी तालाब के ऊपर कचरे का पहाड़ बना हुआ है, जिसकी ऊंचाई 30 फीट से अधिक है। कचरे की वजह से क्षेत्रवासियों की जिंदगी भी नरक बनी हुई है। अमर उजाला ने 26 नवंबर 2020 के संस्करण में इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया था। तब नगरायुक्त ने तालाब की पुन: खोदाई कराने तथा पार्क विकसित करने की बात कही थी। जिस पर नगर निगम ने अब अमल शुरू कर दिया है। तीन माह के भीतर तालाब से कचरा पूरी तरह हटाने का निर्णय लिया गया है। तालाब खोदने के साथ ही उसके चारो ओर पार्क बनाने की योजना है, जिसमें 20 हजार पौधे लगाने का निर्णय लिया गया है। तालाब और पार्क बनने के बाद कमेला क्षेत्र की अलग पहचान होगी, जो कि अभी तक शहर के सबसे गंदे क्षेत्रों में से एक बना हुआ है।
ऐसे होगा कार्य
तालाब के ऊपर डला कचरा कई वर्ष पुराना होने की वजह से खाद में बदल गया है। नगर निगम इसमें से खाद अलग और रीसाइकिल होने वाली सामग्री जैसे पॉलिथीन, प्लास्टिक, कांच, लोहा आदि को अलग करेगा। खाद का इस्तेमाल तालाब के चारों ओर बनने वाले पार्क में किया जाएगा।
विज्ञापन

-------
विधान सभा में उठा था मामला
तालाब को कचरे से पाटने का मामला विधानसभा में भी उठाया जा चुका है। सपा के नगर विधायक संजय गर्ग ने विधानसभा में मामले को उठाते हुए तालाब की पुन: खोदाई के लिए कदम उठाने की मांग की थी।
-------
एनजीटी ने भी मांगा था जवाब
तालाब पर डाले गए कचरे को लेकर एनजीटी ने भी जवाब मांगा था। एनजीटी ने कहा था कि यदि तालाब पर डाले गए कचरे की ऊंचाई 20 मीटर या उससे अधिक होती है तो प्रति माह पांच लाख रुपये के हिसाब से जुर्माना लिया जाएगा, मगर पैमाइश में इसकी ऊंचाई करीब 11 मीटर आई थी, जिसकी वजह से निगम कार्रवाई से बच सका।
------- वर्जन
कमेला क्षेत्र में तालाब से कचरा हटाने के साथ ही उसकी पुन: खोदाई कराकर उसको पहले से बेहतर स्वरूप में लाया जाएगा। यहां सुंदर पार्क विकसित किया जाना है, जिसमें तमाम सुविधाएं होंगी। कार्ययोजना तैयार है, जल्द कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

-- ज्ञानेंद्र सिंह, नगरायुक्त।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें