फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों का सहकारी चीनी मिल में हंगामा

Sat, 07 Jan 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
धरना देते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के सरसावा में सहकारी चीनी मिल में दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों ने नई भर्ती हुए कर्मचारियों के विरोध में मिल में काम नहीं करने दिया तथा धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन


इससे मिल में तनाव का माहौल बन गया। भाकियू ने प्रधान प्रबंधक को ज्ञापन देकर निकाले जाने वाले कर्मचारियों को समायोजित करने की मांग की।  बृहस्पतिवार की देर रात जब नई नियुक्ति पाये कर्मचारी शिफ्ट के हिसाब से अपनी ड्यूटी पर पहुंचे तो समायोजन की आस में वर्षों से दैनिक वेतन पर

कार्यरत कर्मचारियों ने उन्हें काम नही सौंपा तथा विरोध करते हुए मिल से बाहर कर दिया। इससे तनाव के हालात पैदा हो गए। गुस्साए दैनिक वेतन भोगी मिल गेट पर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन


रविंद्र कोरी ने बताया कि करीब एक पखवाड़े पहले सहकारी चीनी मिल में हुई नियुक्तियों में मृतक आश्रित कोटे तथा वर्षों से नियमित होने की आस में काम कर रहे लोगों को अनदेखा किया गया।

नियुक्तियों से पहले प्रबंधन ने विश्वास दिलाया था कि योग्यता के आधार पर कर्मचारियों को समायोजित किया जायेगा। प्रबंधन की उपेक्षा के कारण कर्मचारियों में रोष व्याप्त है।

मिल गेट पर धरनारत कर्मचारियों का समर्थन करते हुए भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष भीम सिंह चौधरी ने मिल के प्रधान प्रबंधक एसके सराफ को ज्ञापन भी दिया। प्रधान प्रबंधक एसके सराफ ने कहा कि कर्मचारियों की उचित  मांगो पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। उच्च अधिकारियों से भी वार्ता की जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें