फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो भाइयों की मौत पर बिलख पड़े ग्रामीण

Fri, 06 Jan 2017 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
रोते हुए परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के बेहट में चेतराम कोठड़ी गांव में मातम पसरा था। दोपहर में मां और बहन के साथ दो हंसती खेलती जिंदगियां पेट की आग बुझाने के लिए जंगल में लकड़ी बीनने गई थी।
विज्ञापन


मां और बहन की आंखों के सामने एक धमाका हुआ और दोनों भाई खून से लथपथ जमीन पर पड़े थे। एक को मौत ने सुला दिया था और दूसरा तड़प रहा था। वह भी कुछ देर बाद अस्पताल ले जाते समय जिंदगी की जंग हार गया। 

चेतराम कोठड़ी गांव दो भाइयों सोनू और निखिल की मौत से सहमा हुआ है। मां शिक्षा और बहन गीता की आंखें यह हृदय विदारक दृश्य देखकर पथरा गई थी।

बूढ़ा बाप चमन सिंह कलेजे के टुकड़ों के क्षत-विक्षत शव देखकर बदहवास हो गया। वह पथराई आंखों से बेटों की लाशों को देख रहा था। सोनू और निखिल आठ भाई-बहनों में थे।
विज्ञापन


सोनू बड़े से छोटा था और निखिल सबसे छोटा था। पूरा परिवार जंगल से लकड़ी बीनकर उन्हें बेचने के बाद मिलने वाले पैसे से दो वक्त की रोटी का इंतजाम करता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें