फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक पर फंसा सांड़, एक घंटे बाधित रहा रेल मार्ग

Thu, 23 Mar 2017 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
रेलवे ट्रेक पर फंसे सांड को निकालती रेलवे पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के रामपुर मनिहारान के सहारनपुर-शामली वाया दिल्ली रेल मार्ग पर बुधवार को ट्रैक के बीच में एक सांड़ फंस गया। इसकी सूचना पर दिल्ली से सहारनपुर और  सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों को पीछे ही रोक दिया गया।
विज्ञापन


सूचना के बाद मौके पर पहुंचे आरपीएफ के जवानों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद सांड़ को सुरक्षित बाहर निकाला। इससे एक घंटे से अधिक ट्रेनों का आवागमन बाधित रहा।

सहारनपुर-दिल्ली रेल मार्ग पर गांव मनानी व टपरी के बीच पुल संख्या 414 पर सुबह 11 बजे के करीब एक सांड़ फंस गया। इसकी सूचना ग्रामीणों ने मनानी स्टेशन मास्टर शफीक अहमद को दी।
विज्ञापन


उसी समय दिल्ली की तरफ से सहारनपुर के लिए आ रही ट्रेन संख्या 51909 को मनानी स्टेशन पर रोक दिया गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे आरपीएफ के जवानों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक में फंसे सांड़ को बाहर निकाला।

इसके बाद ही इस मार्ग पर ट्रेनों का आवागमन शुरू हो सका। उधर दिल्ली की तरफ से ही आने वाली 54476 हरिद्वार-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन रामपुर मनिहारान स्टेशन पर एक घंटा से भी अधिक देरी से पहुंची। दिल्ली की ओर से ही आने वाली लाल ट्रेन 74021 को पीछे ही रोक दिया गया था।
विज्ञापन


 रेलवे के मनानी स्टेशन मास्टर शफीक अहमद ने बताया कि ट्रैक में सांड़ के फंसने के बाद मौके पर पहुंचे आरपीएफ के जवानों ने उसे सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें