फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मिट्टी कटाव से टूटी रजबहे की पटरी, फसलें जलमग्न

विज्ञापन
रजबहे की पटरी टूटने के बाद गेहूं की फसल में भरा पानी। संवाद 
विज्ञापन
खेड़ा अफगान। मिट्टी कटाव होने से रजबहे की पटरी टूट गई, जिससे जगेता गुर्जर गांव के किसानों के खेतों में पानी भर गया और सैकड़ों बीघा फसल बर्बाद हो गई।
विज्ञापन

इससे प्रभावित किसानों में सिंचाई विभाग के प्रति रोष है। उन्होंने विभाग से बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा दिए जाने की मांग की है। अर्जुन, वेदपाल, उदयवीर, नवाब सिंह, प्रीतम, रघुवीर सिंह, मांगेराम, राजू सैनी, सुरेंद्र, शिव चरण, कालू राम आदि पीड़ित किसानों का कहना है कि चार दिन पहले रजबहे की पटरी से मिट्टी का कटाव होने के कारण रजबहे का पानी खेतों में भरना शुरू हुआ था।
विज्ञापन

उन्होंने फसलों को बचाने के लिए खुद ही संगठित होकर पटरी को सही किया था। सिंचाई विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी थी, लेकिन आरोप है कि विभाग के अधिकारियों ने इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। इसके बाद मंगलवार की रात फिर से रजबहे टूटने की पटरी टूट गई और लगातार पानी भरने से उनके फैसले बर्बाद हो गई। सबसे ज्यादा नुकसान गन्ने की फसल को हुआ है। किसानों का कहना है, कि सूचना दिए जाने के बाद भी सिंचाई विभाग ने रजबहे की पटरी ठीक नहीं कराई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें