फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: रिटायर्ड प्रिंसिपल का था धड़ और हाथ, बहन ने राखी से पहचाना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवबंद(सहारनपुर)। थाना बड़गांव क्षेत्र में बड़ूली नहर से मिला आधा शव देहरादून के रिटायर्ड प्रिंसिपल श्यामलाल (80) का था। उनकी हत्या कर शव को देवबंद क्षेत्र में ठिकाने लगाया गया था। बृहस्पतिवार को श्यामलाल की बेटी निधि और अन्य परिजनों ने शव की शिनाख्त की। बहन ने हाथ पर बंधी राखी और कलावा से, जबकि अन्य परिजनों ने कपड़ों से पहचान की।
देहरादून के पटेलनगर में दो फरवरी को सेवानिवृत्त श्यामलाल संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे। सात फरवरी को बेटी निधि राठौर ने पटेलनगर थाना में ही गुमशुदगी दर्ज कराई थी। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज व अन्य सबूतों के आधार पर पुलिस ने बीते दिनों देवबंद के मोहल्ला कायस्थवाड़ा से अजय कुमार और उसके साथी कैलाशपुरम कॉलोनी निवासी पूर्व भाजपा नेता के बेटे धनराज चावला को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

पूछताछ में अजय कुमार ने बताया कि बहन गीता और जीजा हिमांशु ने श्यामलाल की हत्या की थी। दो फरवरी को गीता ने फोन कर उसे और धनराज को देहरादून बुलाया था। उन्होंने श्यामलाल के शव को एक प्लास्टिक के बोरे में रखा और कार से उसे देवबंद लेकर पहुंचे। स्टेट हाईवे स्थित साखन नहर में शव को फेंक दिया था। साथ में कुछ कपड़े भी थे। पूछताछ के बाद दून पुलिस दोनों आरोपियों को देवबंद भी लेकर पहुंची थी, उस समय शव नहीं मिला था।
विज्ञापन

n बड़गांव पुलिस ने दी थी देहरादून पुलिस को सूचना : 17 फरवरी को से होकर गुजर रही नहर से एक शव बरामद हुआ था, जिसका ऊपर का हिस्सा गायब था और कटे हुए हाथ पैरों से बंधे हुए थे। शव को मोर्चरी में रखवा दिया था। बड़गांव पुलिस ने बताया कि इस संबंध में देहरादून पुलिस को सूचना दी गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें