फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: ईंट भट्ठा मुनीम से लूट का तीसरा आरोपी भी मुठभेड़ में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बडगांव। 21 मई को ईंट-भट्ठा मुनीम से हुई 2.50 लाख रुपये की लूट का तीसरा आरोपी भी पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा।
विज्ञापन

घायल बदमाश की पहचान आदेश पुत्र ओमपाल निवासी इरशादपुर थानाभवन (शामली) के रूप में हुई है। पुलिस ने घायल बदमाश के कब्जे से भट्टा मुनीम लूट की 16 हजार की नकदी, एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस व एक खोखा और बाइक बरामद की। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। शनिवार को भी पुलिस ने मुठभेड़ के दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार किए थे। सीओ देवबंद रविकांत पारासर ने बताया कि थानाध्यक्ष बडगांव में पुलिस टीम के साथ रविवार शाम ग्राम बडूली व सर्विस रोड के मध्य नहर पटरी पर चैकिंग कर रहे थे, तभी एक बाईक पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए, जिनको टॉर्च की रोशनी दिखाकर रुकने का इशारा किया गया। बाइक सवार बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। बाइक छोड़कर खेत में भागने लगे। पुलिस टीम की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें