फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: डेढ़ लाख विद्यार्थियों के लिए 17.92 करोड़ जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर/नागल/गंगोह। जनपद के करीब डेढ़ लाख विद्यार्थियों की यूनिफॉर्म आदि के लिए उनके अभिभावकों के बैंक खातों में 17,92 करोड़ रुपये की धनराशि भेजी गई है। सोमवार को इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के मंत्री सुनील कुमार शर्मा की अध्यक्षता में जनमंच में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सबसे पहले लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। लखनऊ से ही जनपद के परिषदीय विद्यालयों के आठवीं तक के 1,49,310 विद्यार्थियों के अभिभावकों के खातों में डीबीटी के माध्यम से 17,91,72,000 रुपये भेजे गए।
विज्ञापन

40 विद्यालयों को स्मार्ट टीवी पैनल दिए गए। समर कैंप को प्रभावशाली तरीके से संचालित कर रहे पांच आदर्श शिक्षकों का सम्मानित किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश त्यागी को सम्मानित किया गया।
इसके बाद मंत्री ने जनमंच परिसर में लगी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में गणित किट, विज्ञान किट, वंडर बॉक्स, चहक किट, सहायक शिक्षण सामग्री, दिव्यांग बच्चों के लिए विभिन्न शिक्षण सामग्री, कक्षा एक से आठ तक की पाठ्य पुस्तकें शामिल रहीं। कार्यक्रम में नगर विधायक राजीव गुंबर, नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी, रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निम, जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी, महापौर डॉ. अजय कुमार आदि मौजूद रहे।
n नियम विरुद्ध कॉलोनी काटने वालों पर करें कार्रवाई : सहारनपुर में मंत्री सुनील कुमार शर्मा की अध्यक्षता में सर्किट हाउस सभागार में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने विकास प्राधिकरण के अधिकारियों से कहा कि वह कॉलोनाइजर के साथ बैठक कर उन्हें नियमानुसार काॅलोनियां काटने के लिए प्रोत्साहित करें।
n नागल में भाजपा का प्रतिनिधि सम्मेलन : नागल/गंगोह में जिले के प्रभारी मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि कम्युनिस्टों ने देश को तोड़ने एवं जातियों में बांटने के लिए इतिहास को गलत तरीके से पेश किया है।
विज्ञापन

नागल में अहिल्याबाई होल्कर के त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत जिला पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन में पहुंचे मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि माता अहिल्या बाई किसी भी मुसीबत से विचलित नहीं हुईं। राज्य एससीएसटी आयोग के सदस्य हरेंद्र जाटव, जिपं अध्यक्ष मांगेराम चौधरी, पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी, रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निम, जिला अध्यक्ष महेंद्र सैनी ने भी संंबोधित किया। गंगोह में पाल समाज समिति के तत्वावधान में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि उच्च न्यायालय नैनीताल के जज लोकपाल सिंह ने अहिल्याबाई होल्कर के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें