फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कार से टकराया टेंपो, फिर सड़क किनारे चाय के खोखे में घुसा

विज्ञापन
देहरादून रोड पर हुए हादसे के बाद क्षतिग्रस्त टेंपो। स्त
विज्ञापन
सहारनपुर। थाना जनकपुरी क्षेत्र में देहरादून रोड पर पेट्रोल पंप के पास टेंपो-कार की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो सड़क किनारे चाय के खोखे में जा घुसा। हादसे में टेंपो सवार सात से आठ सवारियां घायल हुईं। पुलिस ने अज्ञात में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बुधवार शाम देहरादून चौक की तरफ से टेंपो गागलहेड़ी की तरफ जा रहा था, जिसमें सवारियां बैठी थीं। उसी दौरान अंबाला रोड की दिशा से दूसरा टेंपो भी तेज रफ्तार में पहुंच रहा था। इसी बीच पेट्रोल पंप के सामने बने कट से एक कार सड़क पार कर रही थी। बताया जा रहा है कि देहरादून रोड की ओर से आ रहे टेंपो ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क की दूसरी ओर पहुंच गया और सामने से आ रहे दूसरे टेंपो से भिड़ गया। दोनों टेंपो की आमने-सामने की टक्कर इतनी भीषण थी कि उनमें बैठी सवारियां उछलकर सड़क पर जा गिरीं। हादसे के बाद अंबाला रोड की ओर से आ रहा टेंपो सड़क किनारे स्थित एक चाय के खोखे में जा घुसा। टेंपो क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें