फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने 22 परीक्षाओं में की पीडीए के 14,514 पदों की लूट : अब्दुल वाहिद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सहारनपुर। भाजपा सरकार के कार्यकाल में हुई नियुक्तियों में सपा ने आरक्षण लूट का आरोप लगाया। सपा जिलाध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद ने कार्यालय में प्रेसवार्ता की। कहा कि अभी तक 22 परीक्षाओं में पीडीए के 14,514 पदों की लूट की गई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदत्त अधिकारों का पूरी तरह हनन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 65 हजार शिक्षक भर्ती में भी आरक्षण के नियम लागू नहीं किए। वन और वन्य जीव रक्षक भर्ती 2019 में पीडीए के 88 पदों, बांदा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी भर्ती 2021 में पीडीए के 5 पदों, एडेड जूनियर हाई स्कूल भर्ती 2021 में पीडीए के 127 पदों, सहायक शिक्षक भर्ती में पीडीए के 429 पदों, ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती में पीडीए के 232 पदों की लूट का आरोप लगाया। साथ ही अन्य भर्तियों पर भी आरक्षण नियमों की अनदेखी की गई। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल धर्म और जाति की राजनीति कर समाज में नफरत फैलाने का काम कर रही है जिसे समाजवादी पार्टी समाप्त करेगी। 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता खुद बीजेपी को वोट की चोट से जवाब देने का काम करेगी। इस दौरान पूर्व सांसद हाजी फजलुर्रहमान, विधायक उमर अली खान, पूर्व विधायक माविया अली, महानगर अध्यक्ष नवाब अंसारी, मांगेराम कश्यप, ममता चौधरी, रमेश पंवार, अब्दुल गफूर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें