फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 37 डिग्री पर पहुंचा तापमान, हवा भी हुई गुम

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है। तापमान 37 डिग्री पहुंच गया है। रविवार दोपहर हवा भी गुम हो गई। तेज धूप के कारण लोग घरों से बाहर नहीं निकले। उत्तर भारत में अप्रैल और मई बारिश और आंधी के महीने हैं। इन दिनों में बारिश गेहूं किसानों और बागवानों खासकर आम के बागवानों के लिए चिंता का कारण बनती रही हैं।
विज्ञापन

रविवार सुबह से शाम पांच बजे तक मौसम पूरी तरह साफ रहा। तेज धूप के कारण दोपहर के समय लोग घरों से बाहर नहीं निकले। हालांकि शाम करीब पांच बजे हल्के बादल दिखाई दिए। शनिवार की तुलना में रविवार को न्यूनतम और अधिकतम दोनों ही तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि रही, जो न्यूनतम तापमान शनिवार को 23.5 डिग्री सेल्सियस था वह बढ़कर 24 और न्यूनतम तापमान जो 36.5 डिग्री सेल्सियस था वह बढ़कर 37 हो गया। मौसम विभाग ने सोमवार को बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें