फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सात अक्तूबर के तापमान ने तोड़ा तीन साल का रिकॉर्ड, रही ठंडक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। एक दिन की बूंदाबांदी ने अक्तूबर में ही लोगों को सर्दी का अहसास करा दिया है। सात अक्तूबर के तापमान की बात करें तो तीन साल का रिकॉर्ड टूटा है।
जनपद में सोमवार छह अक्तूबर से मौसम बदला हुआ है। सोमवार को बूंदाबांदी के साथ ही दिनभर बादल छाए रहे थे। हवा चलने से दिन में भी लोगों को कूलर और एसी बंद रखने पड़े। सोमवार रात पंखा कम करके या बंद करके सोना पड़ा। मंगलवार सुबह भी बादल छाए हुए थे।
विज्ञापन

हालांकि पूर्वाह्न 11 बजे धूप निकल आई। 2024 में सात अक्तूबर का न्यूनतम तापमान 29 और अधिकतम 34.5 डिग्री था। जबकि इस साल सात अक्तूबर को न्यूनतम 23.5 और अधिकतम 29.5 रहा। तापमान की बात करें तो बीते तीन साल में सात अक्तूबर का तापमान इतना नीचे नहीं गया है।
विज्ञापन

n आज हो सकती है बूंदाबांदी : मौसम विभाग ने बुधवार को भी जनपद में बूंदाबांदी होने का अनुमान जताया है, साथ ही तापमान में और भी गिरावट हो सकती है। इसके अलावा बृहस्पतिवार को भी बादल छाए रह सकते हैं। शुक्रवार को मौसम साफ रहने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें