फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बूंदाबांदी से तापमान पांच डिग्री गिरा, हल्की ठंडक बढ़ी

Wed, 08 Apr 2026 01:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मंगलवार को दिनभर हल्के बादल छाए रहे। शाम को बूंदाबांदी शुरू हो गई, जो रुक रुककर देर शाम तक होती रही। इसकी वजह से तापमान में पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम हल्का ठंडा हो गया।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने जनपद में मंगलवार को बारिश होने की संभावना जताई थी। सुबह बादल छाए हुए थे, लेकिन करीब दस बजे हल्के बादल छंटने की वजह से धूप निकल आई। दिनभर कभी धूप और कभी छांव का खेल चलता रहा। अपराह्न करीब तीन बजे बूंदाबांदी शुरू हुई। इसके बाद देर शाम तक रुक रुककर बूंदाबांदी होती रही। सोमवार की तुलना में अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट रही, जबकि न्यूनतम तापमान समान ही रहा। न्यूनतम तापमान 13 और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने बुधवार को भी बूंदाबांदी होने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन


बीते पांच दिन का तापमान
तिथि-न्यूनतमअधिकतम
सात अप्रैल-13-29
छह अप्रैल-13-34
पांच अप्रैल-15.5-35
चार अप्रैल-15-33
तीन अप्रैल-17-34
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें