फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: स्मार्ट मीटर लगाने गई टीम का घेराव

Wed, 13 Nov 2024 01:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
सहारनपुर शहर के निसार रोड पर फोर्स के साथ मीटर लगवाने कार्य कराते अधिशासी अभियंता अविनाश। श्रोत
विज्ञापन
सहारनपुर। महानगर के निसार रोड और मोहल्ला गोटेशाह में उस समय हंगामा हो गया, जब विद्युत निगम की टीम स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची। क्षेत्रवासियों ने मीटर लगाने का विरोध करते हुए टीम का घेराव कर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

पता लगते ही अधिशासी अभियंता कोतवाली मंडी से पुलिस-फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए। पुलिस देखकर विरोध करने वाले लोग घरों में भाग गए। पुलिस की मौजूदगी में 185 स्मार्ट मीटर लगाए गए। घटना कोतवाली मंडी क्षेत्र में मंगलवार दोपहर हुई। जैनबाग बिजलीघर से जुड़े निसार रोड और मोहल्ला गोटेशाह में अवर अभियंता के नेतृत्व में विद्युत निगम की टीम स्मार्ट मीटर लगाने गई थी। इसकी भनक लगते ही लोगों ने टीम को रोक लिया। टीम को घरों के अंदर से जाने से रोकते हुए घेराव करने के साथ जमकर हंगामा किया। क्षेत्रवासी मीटर लगाने का विरोध करते रहे थे।
इसी बीच सूचना मिलने पर विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता अविनाश पुलिस-फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए। पुलिस देखकर लोग घरों में भाग गए। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में दोनों इलाकों में 185 स्मार्ट मीटर लगाए गए। इसके साथ ही अधिकारियों ने चेतावनी दी कि सरकारी काम में बाधा डालने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता अविनाश ने बताया कि टीमों ने मीटर लगा दिए हैं। भविष्य में किसी ने विरोध किया तो एफआईआर कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें