फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: स्मार्ट सड़कों के निर्माण के लिए 31 दिसंबर तक का रखा लक्ष्य

Mon, 18 Nov 2024 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी योजना के तहत बनने वाली 18 स्मार्ट सड़कों का कार्य पूर्ण करने के लिए 31 दिसंबर तक का समय निर्धारित किया है। अभी तक करीब आधी सड़कें ही पूर्ण हो सकी हैं।
विज्ञापन

योजना के तहत महानगर में 23 किलोमीटर लंबी 18 सड़कों को स्मार्ट रोड के रूप में विकसित किया जा रहा है। इनमें तीन सड़कें स्मार्ट, जबकि बाकी सड़कें सेमी स्मार्ट बनाई जा रही हैं। स्मार्ट सिटी योजना में शामिल हुए पांच साल से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक सभी स्मार्ट रोड तैयार नहीं हो सकी हैं। स्मार्ट सिटी योजना को पूर्ण करने के लिए मार्च 2025 तक का समय मिला है। ऐसे में योजनाओं को गति के साथ पूर्ण करने का प्रयास किया जा रहा है।
कोर्ट रोड पुल से कलक्ट्रेट तक की सड़कों के दोनों ओर के फुटपाथ तैयार किए जा रहे हैं। एक साइड की सड़क अधूरी थी वह भी बनाई जा रही है। अंबाला रोड को भी तेजी से पूर्ण किया जा रहा है।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी के डीजीएम सिविल दिनेश सिंघल ने बताया कि घंटाघर के चारों ओर किया गया ब्लैक टॉप का कार्य 30 नवंबर तक पूरा कर दिया जाएगा। अभी पेंटिंग, नान वेंडिंग जोन, रिक्शा व थ्री व्हीलर पिकअप पॉइंट आदि बनाने का कार्य किया जाना है। घंटाघर से एसएएम इंटर कॉलेज तक ब्लैक टॉप कार्य के बाद बिजली के खंभे हटाने का कार्य भी किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर तक कोर्ट रोड और अंबाला रोड से बिजली के खंबे हटाने आदि का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। अंबाला रोड, कोर्ट रोड-2 (कचहरी पुल से अनुपम स्वीट्स तक) पर बिजली का थोड़ा कार्य बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें