मामूली लापरवाही, हादसे को न्योता : यह नजारा सहारनपुर के घंटाघर चौक के पास का है, जहां पर सड़क क
सहारनपुर। सुबह कोहरे के बाद दिनभर धूप रहने सर्दी से काफी हद तक राहत मिली। अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। शाम के समय हल्के बादल निकल आए।
सोमवार की सुबह सात बजे तक कोहरा आसमान में चढ़ा हुआ था, लेकिन नीचे मौसम पूरी तरह साफ था और दृश्यता 500 मीटर तक बनी हुई थी, लेकिन सात बजे के बाद अचानक से कोहरा आना शुरू हुआ, जिसके बाद दृश्यता 100 मीटर तक हो गई। सुबह दस बजे हलका कोहरा छटा और सूरज नजर आने लगा। इसके बाद 11 बजे तक कोहरे और सूरज के बीच आंख-मिचोली का खेल चलता रहा। 11 बजे के बाद कोहरा छटा और धूप निकल आई। दिनभर धूप रहने की वजह से न्यूनतम तापमान में रविवार की तुलना में .5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि रही और वह बढ़कर आठ डिग्री सेल्सियस हो गया। अधिकतम तापमान जो रविवार को 20 डिग्री सेल्सियस था वह रविवार को 24 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। शाम के समय हल्के बादल निकल आए।
12 बजे तक छाया रहेगा कोहरा
मौसम विभाग ने जनपद में मंगलवार की सुबह कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है। कोहरा सुबह दस बजे से छंटना शुरू होगा। दोपहर 12 बजे के बाद मौसम पूरी तरह साफ होने की संभावना है, जिसके बाद शाम तक धूप रहेगी। तापमान में भी वृद्धि होने का अनुमान है।
बीते पांच दिन का तापमान
तिथि-न्यूनतम-अधिकतम
02 फरवरी-0824
01 फरवरी-7.520
31 जनवरी-6.518.5
30 जनवरी-0719
29 जनवरी-0618