फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना छिलाई के लिए गए मजदूर बंधक बनाए

Tue, 29 Nov 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
थाने में पहुंचे पीड़ित। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के बेहट में  हरियाणा में गन्ना छिलाई के लिए ले जाए गए चार मजदूरों को दो लोगों ने काश्तकारों के यहां बंधक बनवा दिया। मजदूरों के परिजनों का कहना है कि आरोपी उनके लड़कों की एवज में मोटी रकम लेकर वहां से आ गए है।
विज्ञापन


पीड़ित परिजनों ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और बंधक बनाए गए लड़कों को छुड़वाने की मांग की है। समाजवादी जन समस्या मेला के जिलाध्यक्ष चौधरी मुकर्रम के साथ कोतवाली पहुंचे जुल्फान, निसार और शकीला ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को तहरीर देकर

बताया कि जंधेड़ी और पठानपुरा के दो लोग 18 दिन पहले उनके लड़कों समून और कादिर पुत्रगण जुल्फान, इफजाल पुत्र निसार एवं नौशाद पुत्र शौकत को 400 रुपये प्रतिदिन की मजदूरी तय करके पानीपत (हरियाणा) के गांव खेड़ी में गन्ना छिलाई के लिए ले गए थे।
विज्ञापन


17 दिन गन्ना छिलाई करवाने के बाद उनकी मजदूरी 27 हजार 200 रूपये बनी। आरोप है कि जब उन्होंने मजदूरी के रुपये मांगें तो उन्होंने बहाने बनाने शुरू कर दिए और उन्हें दूसरे किसी गांव में छोड़कर खुद वापस आ गए।

जब उन्होंने आरोपियों से अपने लड़कों के बारे में मालूमात की तो उन्होंने कोई संतोष जनक जवाब नहीं दिया। इस पर उन्होंने समून आदि से फोन पर बात की तो वहां बताया गया कि आरोपियों ने उन्हें मजदूरी के रुपये नहीं दिए और हरियाणा के जिला पानीपत के गांव अध्ययाना में अपने जानने वाले के यहां छोड़कर चले गए।

इस पर व गांव के लोगों के साथ गांव अध्ययाना पहुंचे तो वहां पर मामला कुछ और ही निकला। जिस व्यक्ति के पास समून, कादिर, इफजाल और नौशाद को छोड़ा गया था। आरोपी उनसे उनकी एवज में मोटी रकम लेकर आए है।

व्यक्ति ने रकम पूरी नहीं होने तक उन्हें नहीं जाने  देने की बात कहीं है। वापस आने पर जब उन्होंने आरोपियों से इसकी बाबत बात की तो वे गाली-गालौज करने लगे और मारपीट पर उतारू हो गए। 

पीड़ितों ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने एवं उनके लड़कों को मुक्त कराने की मांग की। बेहट के कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आरएन सिंह यादव ने कहा पूरे मामले की गंभीरता से जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें