फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। छात्र संघर्ष समिति के बैनर तले चल रहे आंदोलन के 27वें दिन डॉ. संजीव दुर्जन के नेतृत्व में छात्रों ने रामलीला मैदान से कमिश्नर कार्यालय तक अर्धनग्न अवस्था में प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा। उन्होंने छात्रवृत्ति संबंधी मांगों के साथ मुजफ्फरनगर पॉलिटेक्निक के छात्र अंकित की मृत्यु के मामले पर भी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

छात्र नेताओं ने कहा कि अंकित के परिजनो की रिपोर्ट भी पुलिस दर्ज नहीं कर रही है। पुलिस बात करने को तैयार नहीं है। शासन-प्रशासन छात्रों की मांगों को लेकर गंभीर नहीं है। इस दौरान छात्रों ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान वहां पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शन में मेनपाल सिंह, लोकेश बर्मन सुनीता गौतम, रजत प्रधान, नफे सिंह, रॉबिन सहगल, वासिल तोमर, अनुज, अंकित खन्ना, राहुल जाटव, अंकित, सोनू सागर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें