नानौता में चीनी मिल पर धरना देते किसान।
- फोटो : amar ujala
Saharanpur News: किसान मजदूर संगठन का चीनी मिल पर धरना पांचवें दिन भी जारी रहा। चीनी मिल की हठधर्मिता के विरुद्ध बिगुल फूंकते हुए संगठन द्वारा महापंचायत का एलान किए जाने के बाद महापंचायत को सफल बनाने के लिये संगठन द्वारा जनसंपर्क किया जा रहा है।
बता दें कि भारतीय किसान मजदूर संगठन के बैनर तले किसानों द्वारा किसान सहकारी चीनी मिल के गेट पर अनिश्चितकालीन धरना दिया जा रहा है। किसानों का कहना है कि मिल पर 700 करोड़ रुपये का कर्ज बकाया है। मिल प्रतिवर्ष करीब 97 करोड़ रुपये ब्याज दे रहा है। जबकि मिल से जुडे़ किसान गन्ना के बकाया भुगतान के लिये परेशान हैं।
संगठन जिलाध्यक्ष ठाकुर अजब सिंह ने कहा कि गत वर्ष का ब्याज सहित मिल पर 128 करोड़ रुपये की देनदारी है, यह किसानों के प्रतिनिधि मंडल को जीएम ललित कुमार द्वारा बताया गया है। किसानों की विभिन्न समस्याओं का समाधान ना निकलने के कारण संगठन द्वारा मिल गेट पर नौ अगस्त को महापंचायत का आह्वान किया गया है। धरने में राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह के पहुंचने का कार्यक्रम निश्चित होने के उपरांत संगठन द्वारा किसानों से भारी संख्या में जुटने की अपील के साथ ही जनसंपर्क किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: डबल मर्डर: दरिंदों से आखिरी सांस तक लड़ीं नानी-धेवती, हर तरफ फैला था खून, खौफनाक था मंजर, देखें तस्वीरें
मिल गेट पर धरने में कृष्णपाल सिंह, बोधराम शर्मा, तरसेम राणा, गौरव मोरा, मैनपाल सिंह, पंकज उर्फ रिंकु राणा, भूल्लण सिंह, ओमवीर सिंह, अनिल कुमार, रोहिताश सिंह, विनोद कुमार, राहुल गुर्जर, गोपाल सिंह आदि रहे।