फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: साइकिल स्टोर में पहुंची राज्य कर विभाग की टीम, खंगाले दस्तावेज

Fri, 13 Mar 2026 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। महानगर के प्रताप मार्केट में बृहस्पतिवार को राज्य कर विभाग की टीम ने साइकिल स्टोर पर छापा मारा। टीम ने करीब छह घंटे तक शोरूम में रहकर दस्तावेज खंगाले।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को दोपहर के समय राज्य कर विभाग की टीम स्टोर पहुुंची। टीम की कार्रवाई की सूचना से आस-पास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। टीम ने शोरूम के अंदर दस्तावेज, बैंक अकाउंट डिटेल आदि के बारे में जानकारी जुटाई। साथ ही जीएसटी रिटर्न से संबंधित दस्तावेज जब्त किए। टीम ने बिक्री से संबंधित बिल, जीएसटी रिटर्न, स्टाक रजिस्टर, खरीद-बिक्री के रिकार्ड और बैंक खातों से जुड़ी जानकारी हासिल की। इसके साथ ही टीम ने मौजूद कंप्यूटर रिकॉर्ड और बिल सिस्टम की भी जांच की। टीम अपने साथ कई दस्तावेजों को भी साथ ले गई है। छापेमारी के दौरान सुरक्षा के लिहाज से पुलिस तैनात रही। इस दौरान किसी को भी अंदर जाने की मनाही रही। देर शाम टीम लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें