फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी प्लास्टर लगवार छुट्टी लेने पहुंचा सिपाही

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। हाथ पर फर्जी प्लास्टर लगवाकर छुट्टी लेने पहुंचे सिपाही को जांच के बाद एसएसपी ने लाइन हाजिर कर दिया। इसके अलावा कार्यों में अनियमितता बरतने पर दो चौकी इंचार्ज को भी एसएसपी ने लाइन हाजिर किया है।
विज्ञापन

एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि थाना गागलहेड़ी क्षेत्र की चौकी काली नदी के इंचार्ज अनिल कुमार कार्य में लापरवाही बरत रहे थे। इनके पास कई विवेचनाएं लंबित थी। इन पर क्षेत्र के लोगों ने भी विभिन्न आरोप लगाए थे। इसलिए जांच के बाद अनिल कुमार को लाइन हाजिर किया गया है। इसी तरह देहात कोतवाली क्षेत्र की शेखपुरा चौकी इंचार्ज क्षितिज कुमार भी कार्य में अनियमितता बरत रहे थे। इन पर झगड़े के मामले में पीड़ित की मदद नहीं करने का आरोप लगा था। इसी के चलते जांच के बाद चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर किया गया। एसएसपी ने बताया कि कोतवाली मंडी में तैनात सिपाही प्रवीण कुमार ने चुनाव ड्यूटी से बचने के लिए अपने हाथ टूटा होना दर्शाकर प्लास्टर लगवा कर छुट्टी लेने पहुंचे थे। एसएसपी ने शक होने पर जांच कराई तो सिपाही का हाथ सही मिला। इसलिए सिपाही को लाइन हाजिर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें